नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने मराठी बोलने से इनकार कर दिया। दरअसल, रविवार को महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाइक के साथ एक्टर ने स्टेज शेयर किया था। इस दौरान जब मिनिस्टर ने उनसे मराठी में बोलने के लिए कहा तब संजू बाबा ने अपने मजाकिया अंदाज में ना बोल दिया। यहां देखिए वीडियो।आजकल मैं सब लोगों को मराठी सिखा रहा हूं - मंत्री सामने आए वीडियो में संजय दत्त और प्रताप सरनाइक स्टेज पर साथ खड़े नजर आ रहे हैं। शुरुआत में मिनिस्टर कहते हैं, 'आजकल मैं सब लोगों को मराठी सिखा रहा हूं।' दरअसल, वह अपने हाल ही में लिए गए फैसले की ओर इशारा कर रहे थे जिसके तहत उन्होंने मुंबई के ऑटोरिक्शा ड्राइवरों को मराठी के शब्दों की ठीक-ठाक समझ होना अनिवार्य किया है। फिर हंसी-मजाक के बाद, मिनिस्टर ने मराठी में कहा, 'तो मैंने सोचा कि चलो ...