हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 22 -- UP News: यूपी के महराजगंज के इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के सोनौली-बेलहिया मुख्य बॉर्डर पर नेपाली पुलिस के जवान भारतीय सीमा में प्रवेश कर एक आरोपी युवक को सरेआम सड़क पर घसीटते हुए नेपाल की ओर ले गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक नेपाल पुलिस की हिरासत से बचकर भारतीय सीमा में भाग आया था। इसी दौरान दो नेपाली पुलिसकर्मी उसका पीछा करते हुए भारतीय सीमा में घुस गए और उसे पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए वापस नेपाल ले जाने लगे। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कुछ ही दूरी पर भारतीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को खड़ा कराया। इसके बावजूद नेपाली प्रहरी युवक को अपने साथ ले जाने में सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.