नई दिल्ली, जून 20 -- Bharat Tiwari Encounter NHRC: बिहार के आरा में भरत भूषण तिवारी के पुलिस एनकाउंटर का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार अधिवक्ता सुबोध कुमार झा(एसके झा)ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार मानवाधिकार आयोग में मामला दायर किया है। उन्होंने एनकाउंटर में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की मांग आयोग से की है। अधिवक्ता एसके झा ने बताया है कि यह मामला मानवाधिकार का खुला उल्लंघन है। पुलिस ने भरत तिवारी का एनकाउंटर नहीं बल्कि उसकी हत्या कर दी। जब उससे हथियार वापस ले लिया गया तब जान मारने की नीयत से गोली मारना कहीं से कानून सम्मत नहीं है। यह मामला पुलिस की संवेदनहीनता का परिचायक है क्योंकि, भरत तिवारी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया उसके बाद गोली मारी ग...