VIDEO: बेकाबू बस ने छठियार पार्टी में बरपाया कहर, आर्केस्ट्रा देख रहे 10 लोगों को रौंदा; 5 की मौत
बेतिया, अगस्त 22 -- Bihar Top News: बिहार के बेतिया में रफ्तार के कहर ने पांच लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना एनएच 727 के बेतिया मार्ग में स्थित बसवरिया पराउटोला बनकटवा मध्य विद्यालय के सामने की है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गोरखपुर से बेतिया जा रहा बेकाबू बस ने एक नवजात की छठियार पार्टी में कोहराम मचा दिया। बस ने कम से कम लोगों को रौंद दिया, जिसमें 5 व्यक्तियों की मौत हो गई है। दो व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी और तीन व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई है। पांच व्यक्ति का इलाज चल रहा है। दो, तीन जख्मी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक लौरिया के बसवरिया निवासी शत्रुघ्न दुबे के घर एक नवजात का छठियार समारोह मनाया जा रहा था। उनका घर सड़क के किनारे है। समारोह में भोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.