Video: बुलंदशहर में कैश से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, फिर होने लगी नोटों की बारिश
संवाददाता, मई 30 -- बुलंदशहर के कचहरी परिसर में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। कचहरी में संपत्ति का बैनामा कराने आए एक युवक के हाथ से बंदर करीब दो लाख रुपये से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बंदर ने बैग खोलकर उसमें रखे नोट निकाल-निकालकर नीचे फेंकने शुरू कर दिए। देखते ही देखते पेड़ से नोटों की बारिश होने लगी और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, युवक किसी संपत्ति का बैनामा कराने कचहरी पहुंचा था। उसके बैग में करीब दो लाख रुपये नकद रखे हुए थे।बंदर से पेड़ से बरसाए नोट इसी दौरान अचानक एक बंदर आया और युवक के हाथ से बैग छीनकर पास के एक पेड़ पर जा बैठा। शुरुआत में लोगों को लगा कि बंदर बैग लेकर भाग जाएगा, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने बैग खोल दिया और उसमें रखे नोट बाहर निकालने लगा।प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.