VIDEO: बिहार में बीच सड़क पर मच गई शराब की लूट; महिला, बच्चे, बुजुर्ग कोई पीछे नहीं
अररिया, अक्टूबर 2 -- बिहार पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच अररिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट टोल प्लाजा के पास शुकवार को विदेशी शराब की एक बड़ी खेप ले जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहत-बचाव के बजाय शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई। बोतलें लेकर भागने में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी पीछे नहीं दिखे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर अचानक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ कर क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के क्षतिग्रस्त होने के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया क्योंकि उसे पता था कि ट्रक में शराब के कार्टन्स लदे हैं। यह खबर जंगल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.