VIDEO: बिहार में बीच सड़क पर मची शराब की लूट, पलटे ट्रक से बोतलें लेकर भागने लगे ग्रामीण
दरभंगा, सितम्बर 18 -- Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी की एक बार फिर पोल खुल गई। शराब लेकर जा रहा एक ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। जैसे ही लोगों को ट्रक में शराब लदी होने की जानकारी मिली कि भारी भीड़ जुट गई। भीड़ में शामिल बच्चे और जवान शराब की बोतलें निकाल-निकालकर भागने लगे। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र की है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बहेड़ी के बघौल-अटहर मुख्य सड़क के बीच परवाहा बांध के पास बुधवार देर रात करीब दो बजे शराब लदा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। थोड़ी देर में लोगों को पता चला कि ट्रक में शराब के कार्टन्स लदे हैं। देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई और ट्रक से शराब की बोतलें निकालने की होड़ मच गई। वहीं मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.