VIDEO: बिहार के सुपौल में सड़क पर दौड़ी मौत, बेकाबू कार ने 6 को कुचला; 4 मरे, 2 की हालत गंभीर
सुपौल, अगस्त 25 -- बिहार के सुपौल में रफ्तार के कहर में चार जिंदगियां खत्म हो गईं। तेज रफ्तार कार से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पिपरा प्रखंड अंतर्गत एनएच 327 ई स्थित कटैया निर्मली चौक पर मंगलवार रात करीब नौ बजे बजे की है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि झूलन समारोह को लेकर कटैया चौक पर एनएच किनारे स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप बड़ी संख्या में लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी क्रम में पिपरा से सुपौल की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कीर्तन में शामिल 6 लोगों को कुचल डाला। ठोकर लगने से मौके पर ही 4 की मौत हो गई। वहीं घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी का नंबर बीआर 01...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.