कुमार राजेश गुप्ता, अगस्त 3 -- रिपोर्ट- कुमार राजेश गुप्ता, हिन्दुस्तान टीम। बिहार के सहरसा जिले में एक ट्रेन में भीषण आग लग गई।सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा डेमू ट्रेन (63344) के इंजन में सोमवार की अहले सुबह भीषण आग लगने से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि अपने बाद वाली बोगी को चपेट में ले लिया। इंजन सहित एक बोगी धू-धू कर जलकर खाक हो गया। घटना के कारणों की जांच शुरू हो गई है। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अगलगी की घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी अनुसार समस्तीपुर-सहरसा डेमू सोमवार की अहले सुबह करीब 3:44 बजे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुंची थी। ट्रेन के रुकने क...