आशुतोष कुमार आर्य, मई 10 -- Bihar News Today: बिहार के नालंदा जिले के एक युवा ने अपने मजबूत इरादों और साहस से पूरे इलाके में एक नई प्रेरणा जगा दी है। परवलपुर प्रखंड की मई पंचायत के अस्तुपुर गांव निवासी बिक्कु कुमार ने महज 188 दिनों में 15 हजार किलोमीटर की दुर्गम साइकिल यात्रा पूरी कर एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। इस चुनौतीपूर्ण यात्रा के दौरान उन्होंने चारधाम और देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। जब बिक्कु अपने इस कठिन संकल्प को पूरा कर पैतृक गांव लौटे, तो स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ इस साहसी युवा का भव्य स्वागत किया।दुर्गम रास्तों और खराब मौसम को दी मात बिक्कु कुमार की यह साइकिल यात्रा बिल्कुल भी आसान नहीं थी। 188 दिनों के इस लंबे सफर में उन्हें सैकड़ों किलोमीटर की कठिन पहाड़ी चढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.