पटना, अप्रैल 28 -- लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके बेबाक अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद करते हैं। अब तेज प्रताप यादव का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मोबाइल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, लाइन हिन्दुस्तान डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि तेज प्रताप यादव मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहे हैं। बातचीत के दौरान हाथ में मोबाइल लिए तेज प्रताप कहते हैं, 'बाबाा मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा।' इसपर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि हां, बिल्कुल पक्का। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.