VIDEO: बाघ ने विशालकाय अजगर का किया शिकार, मुंह में दबाकर जंगल में ले गया
बिजनौर, जुलाई 6 -- Viral Video: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से वन्यजीवन का एक रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाघ दिनदहाड़े विशालकाय अजगर का शिकार करता दिखाई दे रहा है। बाघ पहले अजगर पर हमला कर उसे मार देता है और फिर उसे अपने मुंह में दबाकर घने जंगल की ओर ले जाता नजर आता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज का है, हालांकि वन विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और खासकर बच्चे इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। माना जा रहा है कि किसी पर्यटक या वन्यजीव प्रेमी ने जंगल सफारी के दौरान इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया और बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.