प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। संगम क्षेत्र में बढ़ती गंगा रात करीब साढ़े 12 बजे बड़े हनुमान मंदिर परिसर में पहुंच गई और गर्भगृह तक पानी पहुंचने लगा। इसके साथ ही मां गंगा ने लेटे हनुमान को स्नान कराया। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) के अधिशासी अभियंता दिग्विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि माताटीला बैराज, लहचूरा, मौदहा डैम से पानी छोड़ा गया है। बेतवा का एक लाख 60 हजार क्यूसेक पानी यमुना से आ रहा है। टोंस में एक मीटर से अधिक वृद्धि से छतनाग के आगे गंगा का प्रवाह प्रभावित हुआ है। बताया कि नैनी में यमुना का जलस्तर एक मीटर 25 सेमी बढ़ने की संभावना है। छतनाग में गंगा के जलस...