VIDEO: पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार, पिस्टल लेकर दोस्तों संग मचाया था उत्पात
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 9 -- UP News: यूपी के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की गुंडई का मामला सामने आया है। पिस्टल लेकर साथियों के साथ सराय बहलीम में फिरोज उर्फ भूरा देर रात असलम पहलवान के घर पहुंचा और धमकी दी। इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत और वीडियो फुटेज पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शाम के समय भूरा को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं, बाकी दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। मेरठ के कोतवाली के सराय बहलीम निवासी याकूब कुरैशी बसपा नेता और पूर्व मंत्री हैं। याकूब कुरैशी का छोटा बेटा फिरोज उर्फ भूरा अदनान सोमवार रात करीब 1.15 बजे अपने साथी इस्लामाबाद निवासी अदनान और एक अन्य के साथ सराय बहलीम में ही असलम पहलवान के घर पहुंचा। फिरोज के हाथ में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.