VIDEO: पुलिस की लाठी खाए लोगों ने तालियों से दी जवानों को विदाई; कहा- मारपीट कर जा रहे हैं
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Sansad March Protest: शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अपील पर संसद मार्च के लिए बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने दिन भर लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रहार झेलने के बाद रात में दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मौके से विदा किया। संसद मार्च के लिए छात्र-छात्राओं और नौजवानों का हुजूम दिल्ली और दूसरे राज्यों से दिल्ली आया है, जिसमें ज्यादातर लोग पढ़ाई-लिखाई, रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे पर बात करते दिखे। पेपर लीक के बाद मई 2026 में मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित नीट की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आंदोलनकारी इसके लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। सोमवार को जंतर-मंतर से संसद की तरफ अलग-अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.