Video: परिजनों की चीख-पुकार से पुलिस लाइन में मातम, तीन थानेदारों को प्रशासन ने दी आखिरी विदाई
सरोज कुमार, जून 12 -- Begusarai Road Accident: बिहार के बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में असमय काल के गाल में समाए मधेपुरा जिले के तीन थाना अध्यक्षों का पार्थिव शरीर जैसे ही शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे मधेपुरा पुलिस लाइन पहुंचा, पूरा परिसर चीख-पुकार और कोहराम से दहल उठा। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे साहेबपुर कमाल में अपनी जान गंवाने वाले इन पुलिस अफसरों के शवों को देखते ही वहां मौजूद परिजनों का कलेजा फट पड़ा। अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देने पहुंचे बूढ़े मां-बाप, पत्नियों और बच्चों की दर्दनाक चीखों से पूरा माहौल बेहद गमगीन हो गया। पुलिस लाइन में हर जवान और अधिकारी की आंखें नम थीं और वहां का मंजर इतना हृदयविदारक था कि कठोर से कठोर दिल वाले इंसान की भी रूह कांप गई।खड़े ट्रक के नीचे समा गई थी जांबाज अफसरों की कार यह भयानक हादसा उस वक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.