प्रधान संवाददाता, अप्रैल 6 -- अरुणाचल प्रदेश से बिहार की राजधानी पटना आई एक डांस टीम की महिला सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन पर दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं को मोमो, चिंकी और चीनी कहा जा रहा है, जिससे वे नाराज दिख रही हैं। वीडियो में अरुणाचल की महिलाएं यह कहते दिख रही हैं कि क्या तुम्हारे यहां से नार्थ ईस्ट घूमने लोग जाते हैं तो ऐसे ही व्यवहार करते हैं। कुछ महिलाएं उन्हें सार्वजनिक वॉशरूम जाने से भी रोक रही हैं। वे कहती हुई दिख रही हैं कि क्या आपलोग भारतीय हैं। यदि हैं तो परिचय पत्र दिखाइए। हालांकि इस वायरल वीडियो की लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश से एक डांस टीम पटना में आई थी। यहां काम करने के बाद वे लौट रही थी। स्टेशन के पास कुछ महिलाएं पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.