बेगूसराय, मार्च 14 -- बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर उतरने से पहले हेलीपैड पर सांड दौड़ गया। इससे अफरातफरी मच गई। सांड एक सुरक्षाकर्मी के पीछे भागता हुआ भी नजर आया। आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों ने सांड को हेलीपैड से खदेड़कर बाहर निकाला। सांड जब सुरक्षा घेरे से बाहर गया तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत शनिवार को बेगूसराय पहुंचे। हैलीपैड पर एनडीए के घटकदलों के जिलाध्यक्षों तथा स्थानीय विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा और मंत्री विजय कुमार चौधरी का स्वागत किया। सबसे पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के हेलिकॉप्टर ने लैंड किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.