नई दिल्ली, जुलाई 26 -- भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का विकेटकीपिंग का अपने अलग स्टाइल रहा। उन्होंने अनेक मर्तबा गेंद को एक हाथ से पकड़कर गिल्लियां बिखेरीं। वह विकेट के पीछे गजब की फुर्ती दिखाते। हालांकि, धोनी जैसा कमाल करना आसान काम नहीं। विकेटकीपर ईशान किशन ने भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 में धोनी का स्टाइल कॉपी करने के चक्कर में हैरतअंगेज गलती कर दी। उन्होंने रनआउट का मौका गंवा दिया और फिर अपना सिर पकड़ लिया। 28 वर्षीय ईशान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। भारत ने हरारे में आयोजित दूसरे टी20 में 219/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद 90 रनों से जीत दर्ज की। मेजबान टीम 17.5 ओवर में 129 रनों पर सिमटी।ईशान ने रवि के ओवर में मौका गंवाया ईशान ने रनआउट का मौका चूकने की गलती 15वें ओवर में की। तदिवानाशे मारुमानी ने स्पिनर रवि बिश्नो...