कार्यालय संवाददाता, जुलाई 19 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक नाव बागमती नदी में पलट गई। बागमती नदी में नाव के पलटने का एक वीडियो भी सामन आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि किस तरह एक नाव पर कई लोग सवार हैं। नदी की बीच धारा में नाव डगमगाती है और फिर अचानक पलट जाती है। नाव पलटने के बाद सभी लोग नदी में जा गिरते हैं। बताया जा रहा है कि रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित बागमती नदी के खड़का घाट पर शनिवार को बड़ा नाव हादसा होते-होते टल गया। क्षमता से अधिक करीब 35 से 40 यात्रियों को लेकर नदी पार कर रही एक नाव बीच धारा में असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बीच नदी में संतुलन बिगड़ने के कारण नाव पलट गई। घटना की जान...