VIDEO: दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, चक्कर आने पर लोगों ने संभाला
कटिहार, अक्टूबर 21 -- दुर्गा पूजा के दौरान एक कार्यक्रम में मौजूद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांसद पप्पू यादव कटिहार जिले में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव पोठिया में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में काफी भीड़ भी जमा थी। सांसद पप्पू यादव की तबीयत खराब होने का एक वीडियो भी सामने आय़ा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पूप्प यादव कुछ लोगों के बीच खड़े हैं। इसी दौरान अचानक वो असहज महसूस करने लगते हैं। वीडियो से पता चल रहा है कि पप्पू यादव को वहां हल्का चक्कर सा आया था। इसके कुछ ही पलों बाद वो वहां लगी कुर्सी पर बैठ गए थे। पप्पू यादव के हाथ में एक माइक भी नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: ऋतिक के बिहार कनेक्शन पर सस्पेंस बरकरार, SP क्या बोले इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.