नई दिल्ली, जुलाई 25 -- बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी का 14 साल पुराना दर्द छल गया। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में नवलपुर रतवल सड़क निर्माण का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाते हुए अपनी ही सरकार के सामने 14 वर्षों की पीड़ा बयां की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य, दोनों जगह उनकी ही सरकार है,लेकिन इसके बावजूद सड़क निर्माण का सपना अब तक पूरा नहीं हो सका। विधायक ने अपनी बात शायरी से शुरू करते हुए कहा- दिल दिया ऐतबार की हद थी जान दी तेरे प्यार की हद थी मर गए हम,खुली रहीं आंखें तेरे इंतजार की हद थी।14 साल से गुहार लगा रहे विनय बिहारी इसके बाद उन्होंने कहा कि याचना करते-करते मुझे 14 साल हो गए। ऐसा कोई दर नहीं बचा,जहां मैंने दस्तक नहीं दी। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से पूछा कि आखिर नवलपुर-रतवल सड़क का...