VIDEO: दारोगा ने थाने के भीतर महिला पर ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़, डीसीपी ने किया सस्पेंड
वाराणसी, जुलाई 18 -- यूपी के वाराणसी में पुलिस का रवैया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, चौबेपुर थाने में जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद के मामले में प्रतिवादी पक्ष की महिला से दारोगा ने मारपीट कर ली। महिला दारोगा कुमारी रोशनी सिंह ने कई थप्पड़ रसीद कर दिए। जनसुनवाई में बैठे एक फरियादी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। उधर, मामले में डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने दारोगा को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है। एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी मामले की जांच करेंगे। परानापुर के योगेंद्र की पत्नी पूनम देवी ने जमीन विवाद के मामले में चौबेपुर थाने में गांव के ही रामसेवक के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जांच महिला उपनिरीक्षक कुमारी रोशनी सिंह कर रही थीं। उन्होंने गुरुवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलवाया था। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.