संवाददाता, मई 16 -- UP News: यूपी के हरदोई में एक बैंक के मैनेजर के कमरे में युवती के ठुमके लगाने के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें एक युवती तू मुझे कबूल और मैं तुम्हें प्यार करूं...गाने पर नाचती दिख रही है। वहीं, एक अन्य गाने सामने बैठा युवक बैंक मैनेजर बताया जा रहा है। वायरल तीनों वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसमें एक वीडियो 28, दूसरा 38 और तीसरा 58 सेकंड का है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चर्चा है कि ये वीडियो टड़ियावां ब्लॉक के गुलरिया क्षेत्र के हैं। वीडियो में बैठा युवक एक बैंक की बिलग्राम शाखा का मैनेजर बताया जा रहा है। कमरे में मैनेजर के सामने थिरक रही युवती कौन है, इसके बारे में कोई चर्चा नहीं है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी कार्यक्रम के दौरान का है। इसमें ...