VIDEO: ड्राइवर के विदाई समारोह में बुलाईं महिला डांसर, कर्मचारियों ने जमकर लगाए ठुमके, नोट भी उड़ाए
मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: सोशल मीडिया के दौर में कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। कौन कब क्या मोबाइल में रिकॉर्ड करके वायरल कर दे? कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक मामला मेरठ जिले से सामने आया है। यहां सोहराब गेट बस अड्डे पर शुक्रवार को एक रोडवेज ड्राइवर की रिटायरमेंट पार्टी चल रही थी। विदाई पार्टी में महिला डांसर को बुलाया गया था। महिला डांसर स्टेज पर जमकर डांस कर रही थीं। तेज आवाज में बज रहे फिल्मी गानों पर ये डांसर ठुमके लगा रहे थे। लोग भी मजे से इस समारोह का आनंद लेते नजर आए। कुछ रोडवेज के कर्मचारियों ने तो महिला डांसरों के साथ जमकर ठुमके लगाए और उन पर नोट भी उड़ाए। किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल में कैद करके वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद रोडवेज अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला तब सामने आया जब बस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.