समस्तीपुर, जुलाई 18 -- ASI Suicide: बिहार के समस्तीपुर पुलिस महकमे में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक दारोगा की लाश थाने के कमरे में मिली। ​ जिले के मोहीउद्दीननगर थाने से यह बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई। डायल 112 में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक बबलू प्रसाद ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है। शनिवार सुबह सहाय दरोगा बबलू प्रसाद का शव थाना बिल्डिंग के सबसे ऊपर वाली कमरे से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अवेधेश दिक्षीत भी थाने पर पहुंचे। कयास लगाया जा रहा है कि शनिवार की सुबह उन्होंने आत्महत्या की होगी। अन्य दिनों की तरह थाने के स्टाफ जब ऊपरी मंजिल पर स्नान करने गए तो सीढ़ी के बगल वाली खाली कमरे मे दरोगा फंदा से लटका देख अचंभित हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शुक्...