Video: टॉर्च की रोशनी में दौड़ाई यात्रियों से भरी बस, खराब हेडलाइट में लोगों की जान से खिलवाड़
संवाददाता, जुलाई 23 -- यूपी के बांदा में एक बस चालक ने टॉर्च की रोशनी में बस दौड़ा दी। बबेरू रूट पर यात्रियों की सुरक्षा को दांव पर लगाकर एक निजी बस के टॉर्च की रोशनी के सहारे रात में दौड़ने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। करीब 40 सेकेंड के इस वीडियो ने परिवहन विभाग की निगरानी और निजी बसों की फिटनेस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर 40 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बस की सबसे आगे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति टॉर्च की रोशनी से चालक को आगे का रास्ता दिखाता नजर आ रहा है। बस में यात्री भी बैठे हैं। वीडियो में बस के पीछे 'मां मढ़ी दाई ट्रैवल्स, बबेरू' लिखा है। इसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि बांदा-बबेरू रूट पर चलने वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.