रोम, मई 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंचे हैं। इस दौरे पर अहम कूटनीतिक चर्चाओं के बीच एक बेहद दिलचस्प और मजेदार वाकया सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'पारले मेलोडी' चॉकलेट का पैकेट गिफ्ट किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुद प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में क्या है? इस सेल्फी वीडियो में पीएम मेलोनी और पीएम मोदी एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं, "प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी गिफ्ट लेकर आए हैं।" इसके ठीक बाद पीएम मोदी कैमरे के ...