VIDEO: छुट्टी के बाद चार साल के बच्चे को कक्षा में बंद कर चले गए शिक्षक, इंचार्ज सहित तीन सस्पेंड
बुलंदशहर, जुलाई 24 -- VIDEO Viral: यूपी के बुलंदशहर जिले में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खुर्जा क्षेत्र के गांव दिनौल के प्राथमिक विद्यालय में एक चार वर्षीय मासूम की जान पर बन गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक एक छात्र को कक्षा में बंद करके चले गए। रास्ते में जा रहे एक ग्रामीण ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उसने इसके बारे में अन्य ग्रामीणों को बताया। आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने स्कूल के मुख्य गेट और कक्षा का ताला तोड़कर किसी तरह मासूम को बाहर निकाला। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, सूचना मिलते ही तहसीलदार और और बीईओ मौके पर पहुंचे। बीएसए ने मामले में बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.