नई दिल्ली, मार्च 8 -- खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी स्थिति के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे अल उदैद पर ईरान के मिसाइल हमले का दावा किया जा रहा है। वीडियो में विस्फोटों की गूंज और रात के आसमान में मिसाइलें उड़ती दिख रही हैं। बैकग्राउंड में एक शख्स हिंदी में बोलते हुए सुना जा रहा है, जो डर और घबराहट में चिल्ला रहा है। वायरल वीडियो में वह व्यक्ति कहता सुनाई दे रहा है कि ये देखो, अभी अमेरिका का बेस है... हम पास में ही रहते हैं... ईरान जो हमला कर रहा है ना, ऐसा मार रहा है कि अगर एक भी इधर गिर गया तो हमारा रूम उड़ जाएगा। वह आगे कहता है कि पूरा रूम हिल रहा है, हमारी जान खतरे में है... पता नहीं बच पाएंगे या नहीं। अंत में वह चिल्लाता है और कहता है कि चाचा इधर ध्यान दे, इधर तो नहीं गिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.