VIDEO: घर में घुसकर मारपीट,जमकर चले लाठी डंडे; मुजफ्फरपुर में सड़क पर संग्राम का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के अतरदह में 23 अगस्त की रात लगभग 8 बजे दर्जनभर हमलावरों ने एक घर में जबरन घुसकर भारी उत्पात मचाया और परिजनों के साथ जमकर मारपीट व लूटपाट की। घटना के बाद मुख्य सड़क पर दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प और हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दिया है। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। हालांकि, शहरी क्षेत्र में इस तरह खुलेआम मारपीट की घटना से लोग हैरत में हैं। घटना के कारणों की तलाश पुलिस कर रही है। इस मामले को लेकर मंगलवार को पीड़िता आशा देवी ने स्थानीय थाने में नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.