VIDEO: गली में खेल रहे दो मासूमों पर युवक ने चढ़ाई कार, 20 मीटर तक बच्चों को घसीटता ले गया ड्राइवर
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- मेरठ, कार्यालय संवाददाता। यूपी के मेरठ से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। गली में खेल रहे दो मासूम बच्चों पर एक व्यक्ति ने कार चढ़ा दी और 20 मीटर तक उन्हें घसीटता ले गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह कार रुकवाई और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में छह वर्षीय माही की हालत गंभीर है, जबकि उसके साथ खेल रहा विवान भी चोटिल हुआ। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार दोपहर हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया। वीडियो ऐसा है कि जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पूरा मामला थाना भावनपुर क्षेत्र स्थित शिवशक्ति विहार का बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.