VIDEO: गरीबनाथ मंदिर जा रहे कांवरिया की हत्या, मुजफ्फरपुर में गोली मारी; क्या कहती है पुलिस?
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में जल चढाने जा रहे एक कांवरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन बदमाशों ने उसे घेरकर गोली मार दी। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है। पारू थाना क्षेत्र के देवरिया-जगिरिया मुख्य मार्ग में ब्रह्मपुरा खखन गांव के पास रविवार रात करीब नौ बजे की है। एसडीपीओ अभिजीत कौर ने कहा है कि कांड में महत्वपूर्ण लीड मिली है। पुलिस उस पर काम कर रही है। मृतक दूसरे राज्य में काम करता है। कुछ दिन पहले वह घर आया था। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने जलाभिषेक करने बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे 25 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पारू थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला और देवरिया थानेदार दलबल के साथ मौके पहुंचे और मामले की जांच की। पारू थानेदार ने बताया कि मृतक थाना क्षेत्र के गोसाई टोला गांव निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.