गया जी, अगस्त 14 -- बिहार के गयाजी में एक पुराना कुआं यमराज का ठिकाना बन गया। पानी पटाने के लिए घर से निकले चार लोगों की एक के बाद एक मौत हो गई। कुएं में जहरीला गैस भरा था। पानी निकालने के लिए मोटर ठीक करने कुएं में उतरा मजदूर गैस की चपेट में आकर डूब गया। उसे निकालने के प्रयास में एक के बाद एक करके चार लोगों की जान चली गई। मरने वालों में बाप और बेटा भी शामिल हैं। शव निकालने के दौरान दमकल विभाग का एक सिपाही भी गैस की चपेट में आ कर बेहोश हो गया और मरते-मरते बचा। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना डोभी के करमौनी गांव की है। इस हादसे से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। सभी मरने वालों की पहचान हो गई है।मृतकों के नाम 1-विकास चौधरी 18 पुत्र 2-विजय चौधरी 45 पिता दोनों पिता-पुत्र है। 3-दिलचंद मांझी 28 4-चमारी मांझी, 65 समाचार लिखे जाने तक दो के...