VIDEO: खिड़की से मोबाइल झपट रहा था, यात्रियों ने हाथ पकड़ लिया; चलती ट्रेन में लटका रहा चोर
निज प्रतिनिधि, जुलाई 12 -- बिहार के खगड़िया-मानसी रेलखंड पर चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल झपट रहे एक उचक्के की जान पर बन आई, जब यात्रियों ने बोगी के अंदर से उसका हाथ पकड़ लिया और वह चलती ट्रेन में बाहर ही लटका रहा। मोबाइल झपटमार नौ किलोमीटर तक चलती ट्रेन में खिड़की के बाहर लटके-लटके खगड़िया रेलवे स्टेशन तक आया। यहां जीआरपी ने उसे अपने कब्जे में लिया तब उसकी जान में जान आई। जीआरपी के अनुसार 13205 अप पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस ट्रेन मानसी रेलवे जंक्शन से शनिवार देर रात करीब 1.35 बजे ज्यों ही खुली, आउटर के पास खड़े एक उचक्के ने चलती ट्रेन में खिड़की के पास बैठे यात्री के हाथ से मोबाइल फोन झपटने की कोशिश की, पर सतर्क यात्री ने उचक्के का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद अन्य यात्रियों ने भी ट्रेन के भीतर से ही बाहर खिड़की में लटके उचक्के के हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.