नई दिल्ली, मार्च 2 -- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरानी प्रवासी समुदायों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग शाह-काल के ईरानी झंडे, अमेरिकी और इजरायली झंडे लहराते हुए YMCA स्टाइल में सामूहिक नृत्य कर जश्न मना रहे हैं। ये उत्सव मुख्य रूप से विदेशों में बसे ईरानियों के बीच देखे जा रहे हैं, जो दशकों से इस्लामी गणराज्य के खिलाफ विरोध करते आए हैं।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ईरानी लोग अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का जश्न YMCA स्टाइल के सामूहिक नृत्य के साथ मना रहे हैं। यह नृत्य घरों के अंदर और संगठित समारोहों में हो रहा है, जहां लोग शाह-...