संवाददाता, मार्च 7 -- Chitrakoot News: यूपी के चित्रकूट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रधानाध्यापिका बच्चों को पढ़ाने के बजाय क्लास रूम में मसाज कराया। वीडियो सामने आया तो अधिकारी भी हैरान रह गए। मामले की जांच पड़ताल के बाद महिला शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मुख्यालय कर्वी स्थित स्कूल में प्रधानाध्यापिका का छात्राओं से फुट मसाज कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्राथमिक विद्यालय नया बाजार का बताया जा रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने प...