नई दिल्ली, जुलाई 28 -- भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खत्म हुई। यह 23 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चली थी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को, दूसरा 25 जुलाई को और तीसरा 26 जुलाई को खेला गया था। इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 3-0 से करारी शिकस्त दी और सीरीज को क्लीन स्वीप किया। भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता था। दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को 90 रनों सी जीत हासिल हुई थी। तीसरे और आखिरी मैच में भारत ने मेजबान टीम को 35 रनों से हराकर श्रृखंला में व्हाइटवॉश किया था। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और उनका सहयोगी स्टाफ नहीं गया था। उनकी जगह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड VVS लक्ष्मण और उनके स्टाफ को कार्यवाहक कोच और अन्य ...