नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Cab Driver Viral Video: शहरों में टैक्सी का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। तमाम ऐप्स के जरिए लोग रोजाना एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। कई बार टैक्सी ड्राइवर और पैसेंजर्स के बीच में लड़ाई भी हो जाती है। इसमें कभी ड्राइवर सही होता है तो कभी यात्री। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक टैक्सी ड्राइवर और पैसेंजर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें, कार में बैठकर पैसेंजर युवक सिगरेट पीने लगता है, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर उस पर भड़क जाता है और नीचे उतार देता है। वह कहता है कि टैक्सी ड्राइवर हूं, नौकर नहीं हूं। युवक भी सिगरेट जलाने के पीछे कई तर्क देता है, लेकिन ड्राइवर उसे कार से नीचे उतारकर उसका भूत उतार देता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में टैक्सी ड्राइवर पीछे बैठे युवक से कहता हूं कि सिगरेट पी रहे है, किससे पूछ...