बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Bihar News: बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। दिल्ली से अपने गांव लौट रही गर्भवती महिला ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में पहले बेटे और बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दूसरी संतान के रूप में एक बच्ची को जन्म दिया। इस कठिन घड़ी में किन्नर समाज, जीआरपी की महिला जवानों और एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए प्रसूता और दोनों नवजातों की मदद की तथा उन्हें सुरक्षित प्रसव के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार नवजात बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि मां और नवजात बेटे की स्थिति सामान्य है। बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को इंसानियत की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। अस्थावां थाना क्षेत्र के अमावा गांव निवासी दशरथ बिंद दिल्ली में मजदूरी कर अपनी गर्भवत...