लखनऊ, नवम्बर 30 -- राजधानी लखनऊ में बदमाशों का बुलंद हौसला एक बार फिर देखने को मिला है। सरेराह एक महिला की चेन लूट ली और बाइक से फरार हो गए। इस दौरान एक कार वाले ने कई किलोमीटर तक बदमाशों पीछा किया। लुटेरे कभी कार की साइड में आते तो कभी आगे निकल जाते। कार वाले को डराने के लिए कमर में लगी पिस्टल भी दिखाई। इसके बाद भी कार वाले पीछा करते रहे। इस दौरान पुलिस कहीं नजर नहीं आई। फिर अचानक लुटेरे एक गली में बाइक घुसाकर फरार हो गए। लुटेरों का इस तरह कार से पीछा करने का वीडियो अब वायरल हो रहा है। घटना मड़ियांव के घैलापुल में शुक्रवार को हुई। घैला पुल चौराहे के पास रहने वाली सुनीता यादव शुक्रवार को घरेलू समान लेने के लिए घर से निकली थी। जब वह मड़ियांव थाना क्षेत्र में घैला चौराहे के पास पहुंची, तभी उनके पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे पहुंच गए। पीड़िता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.