मिर्जापुर, मार्च 18 -- Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी कामकाज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां करोड़ों रुपये की लागत से एक सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन निर्माण कार्य में इतनी बड़ी लापरवाही बरती गई कि बीच सड़क पर लगे चालू हैंडपंप को हटाए बिना ही पूरी सड़क बना दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठा रहे हैं। मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इनारा का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मिर्जापुर दौरे से पहले पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों ने आनन-फानन में सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया। हालांकि जल्दबाजी में किए गए इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.