नई दिल्ली, अगस्त 25 -- कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया से हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग डंपिंग साइट के पास फेंकी गई चॉकलेट और टॉफियां बटोरते नजर आ रहे हैं। कोई इन्हें हाथों में उठा रहा है तो कोई बैग, बोरे और डिब्बों में भरकर ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के निस्तारण और लोगों की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि किसी फैक्ट्री संचालक ने एक्सपायर्ड और बिक्री के लिए अनुपयुक्त हो चुकी चॉकलेट व टॉफियों को पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में डंपिंग साइट के पास फेंक दिया। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, वहां भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में लोग बड़ी मात्रा में चॉकलेट और टॉफियां बटोरने लगे। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नह...