नई दिल्ली, मई 18 -- दिल्ली की सड़कों पर रील बनाने और पब्लिसिटी पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना आजकल एक खतरनाक ट्रेंड बन चुका है। लेकिन दिल्ली पुलिस भी ऐसे हुड़दंगियों से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। दिल्ली की सड़क पर एक ऑटो चालक के स्टंटबाजी करने पर दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए ऑटो का चालान किया है। दिल्ली पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई करते हुए न सिर्फ उसका भारी-भरकम चालान काटा है, बल्कि उसकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दूसरों को सख्त संदेश भी दिया है। यह भी पढ़ें- डेटिंग ऐप से दोस्ती और अश्लील वीडियो का गंदा खेल, सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़न्य वाहन चालक बाल-बाल बचते नजर आए वीडियो में देखा जा सकता...