VIDEO: एलन मस्क की उम्मीदों को बड़ा झटका, रॉकेट उड़ा लेकिन खाड़ी में जा फटा
फ्लोरिडा, नवम्बर 14 -- दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। स्पेसएक्स को अपने स्टारशिप रॉकेट के दोनों हिस्सों को एक ही मिशन में वापस हासिल करने की कोशिश में सफलता हाथ नहीं लगी। शुक्रवार को हुए परीक्षण के दौरान रॉकेट का सुपर हेवी बूस्टर खाड़ी में जा गिरा। कंपनी ने तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए इसे वापस लाने की कोशिश नहीं करने का फैसला किया। इस मिशन का मकसद पहली बार स्टारशिप के बूस्टर और ऊपरी हिस्से, दोनों को सुरक्षित वापस हासिल करना था। यह SpaceX का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी स्टारशिप परीक्षण था। करीब 22 घंटे के इस मिशन के जरिए कंपनी यह दिखाना चाहती थी कि भविष्य में रॉकेट के दोनों हिस्सों को दोबारा इस्तेमाल के लिए वापस लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मस्क को टक्कर देने निकला भारत का छात्र! बना दिया बिना इंटरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.