बुलंदशहर, जून 24 -- Bulandshahr News: यूपी में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को लेकर कार्रवाई लगातार जारी है। एंटी करप्शन और विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वतखोरों को पकड़ने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। बुलंदशहर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने खुर्जा की नवीन मंडी के सचिव नाहर सिंह को आढ़ती से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। खुर्जा की नई मंडी के आढ़ती अतुल गुप्ता को मंडी सचिव द्वारा बार-बार नोटिस देकर परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि नोटिसों से राहत दिलाने और मामले को निपटाने के एवज में मंडी सचिव ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर आढ़ती अतुल गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसके बाद मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने उनसे संपर्क किया। यह भी पढ़ें- एंटी करप्शन टीम...