गोरखपुर, सितम्बर 9 -- UP News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में मंगलवार को छात्रों के आंदोलन के दौरान जमकर बवाल हुआ। दरअसल,मंगलवार को प्रशासनिक भवन के बाहर अनशन पर बैठे छात्रों ने प्रॉक्टर डॉक्टर वेद प्रकाश राय को दौड़ा लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। आरोप है कि छात्रों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद उन्होंने भागकर जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने छात्रों को रोका। इस दौरान एक दारोगा ने सख्त लहजे में छात्रों को धमकाया। दारोगा ने चेतावनी देते हुए कहा, 'इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा, गोरखपुर पुलिस है।' इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्रसंघ चुनाव समेत पांच मांगों को लेकर विवि के प्रशासनिक भवन पर 25 अगस्त से कुछ छात्र धरने पर बैठे हैं। आरोप है कि इस दौरान विश्वविद्यालय का कोई अ...