जकार्ता, जुलाई 6 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे। यहां पर उनका आसमान में भव्य सम्मान हुआ। जैसे ही पीएम मोदी का विमान यहां पहुंचा, दो जेट विमानों-एफ-16 और सुखोई-30 उन्हें एस्कॉर्ट करने पहुंच गए। यह इंडोनेशिया की तरफ से पीएम मोदी के लिए एक स्वागत संदेश था। बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा में इंडोनेशिया पहला पड़ाव है। इस दौरान राजधानी जकार्ता में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की अगवानी करने के लिए चार मंत्री भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी का इस दौरान पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया और उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया। इंडोनेशिया से मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर मेलबर्न जाएंगे। यात्रा ...