VIDEO: अपनी ही शादी में दूल्हे ने काटा भौकाल, 6 सेकंड में की 17 राउंड फायरिंग
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर में एक दूल्हे ने अपनी शादी में जमकर भौकाल काटा। शादी समारोह के बीच उसने छह सेकंड में ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग की। इससे आसपास बैठे लोग सहम उठे। वहीं, फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। उधर, पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। ये मामला खुर्जा कोतवाली क्षेत्र का है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ,जिसमें एक दूल्हा फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। दूल्हा खुर्जा के तरीनान मोहल्ला निवासी शादाब बताया जा रहा है। वह क्षेत्र के एक बड़े मीट कारोबारी का बेटा है। वीडियो में दूल्हा जिस पिस्टल से फायरिंग कर रहा है, वह जिगाना पिस्टल है। भारत में इस तरह के हथियारों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.