VIDEO: अपना बना ल ना पूरा...स्कूल में टीवी पर अश्लील गाना चलाकर प्रधानाध्यापक ने भरे खर्राटे, सस्पेंड
खरेला(महोबा), जुलाई 10 -- Mahoba News: यूपी के महोबा में स्कूल की स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर लेटकर अश्लील गाना देखते हुए प्रधानाध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 62 सेकेंड के इस वीडियो में प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर आराम से लेटे दिख रहे हैं। बीच-बीच में वे खर्राटे भी भर रहे हैं। वहीं सामने टीवी स्क्रीन पर तेज आवाज में भोजपुरी का अश्लील गाना 'अपना बना ल ना पूरा राजा...' चल रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीएसए ने वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद आरोपित प्रधान अध्यापक रमेश चंद्र को निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो खरेला थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के परिषदीय विद्यालय का बताया जा रहा है। प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र रोज की तरह स्कूल पहुंचते हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.